फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 80 बीघा फसल जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से 80 बीघा फसल जलकर नष्ट
विज्ञापन

भटगवां गांव के सीवन में गेहूं की फसल में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के भटगवां गांव के सिवान में शुक्रवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक 80 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के भटगवां के सीवान में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर किसान बुझाने के लिए दौड़, लेकिन तब तक तेज हवा के कारण आग कई खेतों को अपने आगोश में ले ली। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया पर तेज लपट के कारण सफल नहीं हुए। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से किसान रघुपति का नौ बीघा, रमजान का 10 बीघा, हकीमुल्लाह का नौ बीघा, हरिकृष्ण का छह बीघा, टीकाराम का 17 बीघा सहित अन्य कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तहसील प्रशासन को भी सूचना दी। इस बाबत एसओ गोल्हौरा अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी, आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें