फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल पर घूमने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बेल पर घूमने वाले इस बार जाएंगे जेल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले, राहुल गांधी को हो सकता है इटली भागना पड़े
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। किसान, गरीब और पिछड़ों का हक मारने वाले भ्रष्टाचारी जो बेल पर घूम रहे हैं वे ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए एक हुए हैं। मगर वे बचने वाले नहीं हैं। बेल पर घूमने वालों की जगह जेल होगी। कांग्रेस को जो दो सीटें मिली थीं रायबरेली और अमेठी में वह भी इस बार जाएगी। हो सकता है राहुल गांधी को इटली भागना पड़े।
ये बाते बुधवार को शोहरतगढ़ पीजी कॉलेज के छतहरी स्थित मैदान में आयोजित विजय लक्ष्य पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि 55 वर्षों में कांग्रेस ने देश पर राज करके गरीब और पिछड़ों को और पीछे करने का काम किया है। जाति, धर्म के नाम पर चुनाव जीते, मगर अब जाति, धर्म नहीं विकास के नाम पर चुनाव हो रहा है। एक तरफ 55 साल की कांग्रेस की सरकार और दूसरी तरफ मोदी के 55 माह की सरकार है। जो 55 सालों में नहीं हुआ वह 55 माह में नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया। इस पर राहुल गांधी, अखिलेश, मायावती, ममता बनर्जी और चंद बाबू नायडू को सबसे ज्यादा कष्ट हुआ। ये लोग देश को किस दिशा में ले जाएंगे। यह आप समझ सकते हैं। अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह बुआ का क्या होगा।
विज्ञापन

सपा मतलब साफ और बसपा का मतलब बिल्कुल ही साफ। उन्होंने जगदंबिका पाल के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक डॉ. सतीशचंद द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


पूर्व नपा अध्यक्ष भाजपा में शामिल
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सपा नेता एसपी अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें