फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी पाठशाला से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की योजना

Tue, 09 Apr 2019 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
awareness rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने की कवायद तेज हो गई है। बूथों पर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिले के 2248 बूथों पर चुनावी पाठशाला लगाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत 12 अप्रैल से 12 मई तक विविध कार्यक्रमों के कैलेंडर जारी किए गए है।
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 के चुनाव में जनपद की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज में मतदान प्रतिशत 53.25 रही। जबकि विधानसभा 2017 के सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत 52.16 रही। लिहाजा एक प्रतिशत मतदान प्रतिशत में गिरावट आई थी। इस बार के चुनाव में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर विविध आयोजन किए जा रहे है। इसके तहत चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनावी पाठशाला करने का निर्णय लिया गया है। जिले के 2248 बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षा और मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। बीएलओ को पाठशाला कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी अगुवाई में क्षेत्र के 25-25 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें ग्राम प्रधान, सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता और सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को तरजीह दिया जाएगा।

इन तिथियों में होंगे विविध कार्यक्रम
चुनावी पाठशाला के सदस्यों एवं छात्रों द्वारा प्रभातफेरी 6, 13, 20, 27 अप्रैल व 4 मई 2019, प्रतिदिन वोटर हेल्पलाइन 1950 के विषय में जानकारी देना 12 मई तक, पात्र वोटरों का फार्म-6 भरवाकर मतदाता पंजीकरण में मदद करना 16 अप्रैल तक, गोष्ठी/लोकगीत 9,16, 23, 30 अप्रैल व 7 मई, पेंटिग/रंगोली 10, 24 अप्रैल व 1, 8 मई, कबड्डी/खो-खो 15 व 22 अप्रैल, कल्पित मतदान/डमी बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन 18 व 29 अप्रैल, प्रत्येक मतदाता को मतदान करवाना 12 मई, मतदाताओं के पंक्ति को व्यवस्थित करने के लिए चुनावी पाठशाला के वालंटियर, जिनकी उम्र 14-17 वर्ष के बीच की हो व्यवस्था करना 12 मई तय है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप सिद्धार्थनगर के फेसबुक पेज को लाइक व फॉलो करने तथा अपने बूथ पर अन्य मतदाताओं से भी कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


एक नजर- डुमरियागंज क्षेत्र
निर्वाचन की अधिसूचना - 16 अप्रैल 2019
नाम निर्देशन की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल 2019
नाम निर्देशनों की जांच- 24 अप्रैल 2019
नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि- 26 अप्रैल 2019
मतदान का दिनांक - 12 मई 2019
मतगणना का दिनांक - 23 मई 2019
कुल मतदाता - 1865456
महिला - 857498
पुरूष - 1007793
अन्य - 174

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनावी पाठशाला कार्यक्रम की रणनीति तैयार कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सफलता के लिए हर स्तर प्रयास किए जा रहे हैं। तय तिथियों में औचक निरीक्षण भी होंगे। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संत कुमार, प्रभारी सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें