सदर थाने में लोगों की फरियाद सुनते एसओ।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 72 मामले आए थे। सुलह-समझौता करके मौके पर 22 मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य मामलों में मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह सदर थाने में पहुंचकर समाधान में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को सुने और समय से उसका निस्तारण करें। कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसओ शमशेर बहादुर सिंह, एसआई जुबेर अली, जितेंद्र मिश्र, रिंकू तिवारी आदि मौजूद थे। वहीं, उसका थाना में एसओ अनिल प्रकाश पांडेय, लोटन अलिन शर्मा, मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव, कपिलवस्तु एसके सरोज, चिल्हिया अवधेश राज सिंह, शोहरतगढ़ रणधीर कुमार मिश्र, ढेबरुआ आरबी सिंह, इटवा अखिलानंद उपाध्याय, त्रिलोकपुर हरिनरायन दीक्षित, डुमरियागंज प्रदीप कुमार सिंह, भवानीगंज हरेंद्र पाठक, मिश्रौलिया मनोज सिंह, गोल्हौरा अवधनरायन यादव, बांसी रविंद्र कुमार सिंह, खेसरहा अंजनी कुमार राय, जोगिया डीसी चौधरी की मौजूदगी में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। उन्हें निस्तारण का आश्वासन दिया गया।