फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी गेहूं खरीद

Wed, 28 Mar 2018 11:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर डीएम कुणाल सिल्कू ने बुधवार को विकास भवन सभागार में क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें शासन की मंशानुसार पारदर्शिता पूर्वक गेहूं खरीदने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गत वर्ष यह मूल्य 1625 रुपये था। इसके अतिरिक्त इस वर्ष किसानों को उतराई, छनाई व सफाई के लिए 10 रुपये अलग से दिया जाएगा। शासन ने गेहूं खरीद की अवधि एक अप्रैल से 15 जून तक निर्धारित की है। सभी केंद्र प्रभारी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद करें। डीएम ने गेहूं विक्रय से पूर्व किसानों से ऑनलाइन पंजीयन कराने पर जोर दिया। कहा कि बिना पंजीयन के गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बेचा जा सकेगा।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 118 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ 97, पंजीकृत सहकारी समितियों के तीन, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, यूपी एग्रो के दो, भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र स्थापित हैं। कुल 67900 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल के साथ ही खरीद एजेंसियों के प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें