फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल अंग्रेजी में चार रस्टीकेट, 3680 अनुपस्थित

Fri, 09 Feb 2018 11:26 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। ये सभी डुमरियागंज के केंद्रों से पकड़े गए। इनमें तीन छात्राएं व एक छात्र है। सभी को रस्टिकेट कर दिया गया है। इस दौरान कुल 3680 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे।
विज्ञापन


प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक महकमा सक्रिय रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम लगातार निरीक्षण करती रही। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर पहुंच चुके थे। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 27981 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 24288 परीक्षा में शामिल हुए। 3680 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इससे पूर्व गुरुवार की देर शाम हुई सामान्य हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 13826 में 1735 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के मुताबिक परीक्षा के दौरान कुल चार नकलची पकड़े गए। डुमरियागंज के पीपुल्स इंटर कॉलेज से एक छात्रा, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई से एक छात्र व मौलाना आजाद इंटर कॉलेज कादिराबाद से दो छात्राओं को नकल के आरोप में रस्टिकेट किया गया है। सभी कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापक ने की है।


पेन, घड़ी, माला तक की भी पड़ताल
सिद्धार्थनगर। हाईटेक नकलची पकड़े जाने के बाद शुक्रवार को हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटर गणित की परीक्षा में कड़ी चौकसी रही। आंतरिक व वाह्य सचल दस्ते जांच के दौरान बच्चों के पेन, घड़ी, ताबीज आदि की भी गहन छानबीन करते दिखे। इंटर सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में गुरुवार की शाम डुमरियागंज के रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई में एक हाईटेक नकलची पकड़ा गया था। उसने माइक्रो फोन को ताबीज के रूप में बनाकर गले में बांध रखा था। हाईटेक तरीके से नकल का यह खेल सामने आने के बाद सकते में आया प्रशासन शुक्रवार को सुबह से ही सतर्क था। गेट पर तलाशी के दौरान गहन छानबीन के निर्देश दिए गए थ। सचल दस्ते भी निरीक्षण के दौरान छात्र के पास मौजूद पेन, घड़ी, माला, ताबीज आदि की गहनता से छानबीन करते रहे। सचल दल के प्रभारी एआर कोऑपरेटिव प्रेमचंद्र प्रजापति का कहना था कि हाईटेक नकलची का मामला सामने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। परीक्षार्थी के पास मौजूद हर वस्तु की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
विज्ञापन


बीएसए ने छह कक्ष निरीक्षकों को किया कार्यमुक्त
सिद्धार्थनगर। बीएसए मनीराम सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। सिराजुद्दीन इंटर कॉलेज बांसी पर 76, जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझारी खेसरहा में 50, धूपा देवी इंटर कॉलेज खेसरहा में 168 बच्चे अनुपस्थित रहे। धूपा देवी इंटर कॉलेज में कमरा नंबर 10 और 11 में बच्चों को अनियमित रूप से बैठाया गया था। सीटिंग प्लान में खामी पर केंद्र व्यवस्थापक को जमकर डांटा। शाम की पाली में न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी में पांच व राममिलन चौरसिया इंटर कॉलेज मिठवल में एक कक्ष निरीक्षक संबंधित विषय के ही ड्यूटी करते मिले। उन्हें परीक्षा ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया। बीएसए के साथ टीम में हरिमोहन सिंह संध्या त्रिपाठी, नीतू राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें