फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पीटने से मना करने पर वृद्धा को मार डाला

Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करते एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिल्हिया(सिद्धार्थनगर)।नौडिहवा गांव में बुधवार रात नशे में धुत युवक ने धारदार हथियार से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी। युवक इस कदर नशे में था कि वृद्धा के शव के ऊपर ही गिर गया। सुबह पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव निवासी जुगरा देवी (75) बुधवार को चिल्हिया क्षेत्र के नौडिहवा टोला स्थित अपने रिश्तेदार मनोज के घर आई थी। बताते हैं कि रात को नशे में धुत होकर मनोज अपनी पत्नी माया व बच्चों को पीटने लगा। यह देखकर जुगरा देवी बीच-बचाव करने लगी। इससे गुस्साए मनोज ने पास रखे धारदार हथियार से वृद्धा पर हमला कर दिया। सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगने से कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। सुबह मनोज की पत्नी ने प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल अजीज के जरिए पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंची तो मनोज नशे की हालत में ही शव के ऊपर पड़ा था। पत्नी व दोनों बच्चे लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मनोज को पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर छानबीन की। एसओ चिल्हिया चंदन कुमार ने बताया कि थाने में आने के बाद भी मनोज घंटों तक नशे ही हालत में ही था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह होश नहीं था कि वह पत्नी को पीट रहा है या किसी अन्य को। मामले की छानबीन की जा रही है। मनोज की पत्नी व बच्चों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें