फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिव्यक्ति में निपुण होंगे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षा विभाग की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में की गई। परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा देने की बात कही। छात्र-छात्राओं में दक्षता लाने का निर्देश दिया। स्वयंसेवी संस्था प्रथम शैक्षिक फाउंडेशन के सहयोग से दक्षता क्लास संचालित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाएगा। पहले के मुकाबले आज शिक्षा के स्तर में अत्याधिक बदलाव आ गया है। छात्र-छात्राओं में दक्षता के साथ निपुणता का होना अति आवश्यक है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था प्रथम शैक्षिक फाउंडेशन छात्र-छात्राओं को दक्षता का पाठ पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है। शिक्षकों का दायित्व है कि वह बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करें। सभी शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें। भावनाओं को मौखिक रूप से व्यक्त करने के साथ लिखने में निपुण किया जाएगा। संख्याओं की समझ हो। मास्टर ट्रेनर बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रत्येक कक्षा में पायलट क्लास आयोजित की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 से 5 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षण किट के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इस दौरान बीएसए मनीराम सिंह, बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, विजय गुप्ता, गोपाल मिश्र, रीता गुप्ता, सीमा पांडेय, धर्मेंद्र मौर्या, सह समन्यवक अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अभय श्रीवास्तव, राम प्रकाश मिश्र, मनोज यादव, मुस्तन शेरुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें