सिद्धार्थनगर। नीर निर्मल परियोजना से संबंधित बैठक बुधवार को सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुर में की गई। गांवों में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से शुरू करने की योजना बनाई।
संस्था प्रमुख सुशीला मिश्रा ने कहा कि ग्रामसभा में विश्व बैंक के सौजन्य से नीर निर्मल परियोजना लागू की जा रही है। पेयजल की आपूर्ति सुचारु किया जाएगा। एईएस प्रभावित जिले में जलजनित रोगों पर रोकथाम के लिए शासन ने पहल किया है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान आशा जायसवाल, डीसी त्रिपाठी, शिव प्रकाश जायसवाल, गुलाब चंद्र, अंगद, हरिश्चंद, बेचन, प्रहलाद, रामकिशुन, इरशाद अहमद, आत्मा प्रसाद मिश्र, मंटू, उमेश, कृष्णा प्रसाद, सोनू आदि मौजूद रहे।