फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेगी

विज्ञापन
स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेेगी
विज्ञापन

भविष्य में कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए आगे की कार्रवाई होगी
कोरोना के संकट में केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास सराहनीय
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए नोटिस का प्रदेश सरकार अध्ययन करेगी। इसके बाद जवाब दाखिल किया जाएगा। इसके बाद भविष्य में कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए सरकार आगे निर्णय लेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने उपरोक्त बातें कही। वह बृहस्पतिवार को गृह जनपद मुख्यालय के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश में शुरू 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस भेजे जाने पर कहा कि पूरा मामला संज्ञान में नहीं है। नोटिस मिलने के बाद अध्ययन किया जाएगा और सरकार की ओर से जवाब दाखिल होगा। इस मामले में भविष्य में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सरकार निर्णय लेगी। कोविड-19 में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना के संकट में सुशासन की झलक साफ देखने को मिली। रोजी भले जाए, पर रोटी की व्यवस्था को लेकर सरकार के साथ ही प्रशासन भी संवेदनशील बना है। वैश्विक महामारी में प्रशासनिक अफसरों समेत चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, पुलिस एवं सफाई कर्मियों की भूमिका अहम है। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद माधव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें