फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 65 हजार बकाया जमा कराया, चार कनेक्शन काटे

Thu, 14 May 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ बुधवार को कठौतिया रामनाथ विद्युत उपकेंद्र के तहत बिस्कोहर और सोहना फीडर क्षेत्र में घर-घर राजस्व वसूली का अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की दो अलग-अलग टीमों ने बकाएदारों से वसूली की और डिफॉल्टरों पर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

बिजली निगम की पहली टीम ने बिस्कोहर नगर के वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर में औचक दस्तक दी, यहां टीम ने सघन चेकिंग चलाते हुए 20 बकाएदार उपभोक्ताओं से मौके पर ही 45 हजार रुपये का राजस्व वसूला। वहीं, बार-बार चेतावनी के बाद भी बकाया राशि जमा न करने पर चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। दूसरी तरफ, विभाग की दूसरी टीम ने सोहना गांव में कैंप कर सघन चेकिंग की। सोहना गांव में टीम ने चार उपभोक्ताओं से कुल 20 हजार रुपये की बकाया राशि जमा कराई। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बुधवार को चले इस संयुक्त अभियान के दौरान दोनों टीमों ने कुल 65 हजार रुपये का राजस्व वसूला है और चार डिफाॅल्टरों के कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे कानूनी कार्रवाई और कनेक्शन कटने से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें।
विज्ञापन

टीम में मीटर रीडर सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, धनीराम, गुरुमिलन, लाइन स्टाफ शिवाकांत, पवन पांडेय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें