यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कही। वह सोमवार को जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इंदिरा गांधी धैर्य, साहस, उत्साह, शौर्य की प्रतीक थीं। पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम ने कहा कि इंदिरा जी ने धर्म, सम्प्रदाय व जाति से ऊपर उठकर राजनीति की। सेवा दल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, डॉ. वीएन त्रिपाठी, अब्दुल सलाम खां, कैलाश पंछी, रामदेव पांडेय, अब्दुुल रब चौधरी, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, अनिल सिंह अन्नू, इनामुरर्हमान, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शाहरूख पठान की अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। अतहर हुसैन, आरिफ अख्तर खां, प्रदीप यादव, बदरुद्दीन, कलीम अहमद अंसारी, आदर्श मणि त्रिपाठी, तबरेज अख्तर, आशीष, इस्माइल, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।