पुलिस लाइंस में अपराध समीक्षा बैठक ।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सभी थानों की अपराध डायरी का अवलोकन किया गया। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही तनावमुक्त होकर काम करते हुए जनता से अच्छा व्यवहार करने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर प्रभावी करना ही हमारा उद्देश्य है। इसमें जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। तनावमुक्त होकर काम करें जिससे जनता से अच्छा व्यवहार कर पाएंगे। अपने तनाव को दूसरे पर न उतारें। कहा कानून व्यवस्था में तनिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें खरा नहीं उतरने वाले कार्रवाई को तैयार रहें। इस दौरान विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मालों के निस्तारण, जन शिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सभी सीओ, एसओ व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।