फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपशिखा व सरिता ने जिले की पुलिस का बढ़ाया मान

Sun, 15 Jul 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को एसपी ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी पुलिस की ओर से आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जिले की महिला आरक्षी दीपशिखा ने भारोत्तोलन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सरिता राय ने जूडो स्पर्धा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


बनारस में 27 से 30 जून तक यूपी पुलिस की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बस्ती व गोरखपुर मंडल के आरक्षी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें जिले की महिला आरक्षी दीपशिखा राव ने भारोत्तोलन खेल में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 21 से 27 जून तक इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में महिला आरक्षी सरिता राय ने जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करके जिले की पुलिस का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। रविवार को पुलिस लाइंस में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने दोनों विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्हें पांच-पांच हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया गया।


बेहतर सेवा के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया सेल में कार्यरत आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी संजय प्रसाद व आरक्षी शैलेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्वीटर सेवा द्वारा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस के सराहनीय कार्यों के प्रचार-प्रसार में पूरे मनोयोग से कार्य किया गया है जिससे प्रदेश एवं जनपद पुलिस का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ा है। इनके द्वारा ट्वीटर सेवा के सफल संचालन हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को एक-एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें