फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुनुवां में चला अभियान विरोध के बीच कब्जे ध्वस्त

Thu, 15 Mar 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
खुनुवा में अतिक्रमण हटवाते प्रशासन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के खुनुवां कस्बे में गुरुवार को प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। भारी फोर्स की मौजूदगी में चले अभियान के दौरान अफसरों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


खुनुवां में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन ने तीन माह पूर्व नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटा। ऐसे में गुरुवार को तहसीलदार नंदप्रकाश मौर्या, एसओ अरविंद कुमार मिश्र, सहायक अभियंता पीडब्लूडी आरपी श्रीवास्तव, अवर अभियंता पीडब्लूडी सुधीर कुमार, अमीन हरिश्चंद्र मिश्र की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी से कब्जा को हटवाया। अभियान के तहत खुनुवां टैक्सी स्टैंड से पुलिस चौकी व नो मैंस लैंड तक सड़क की पटरी पर दोनों तरफ अवैध रूप से बने कई कच्चे-पक्के निर्माण को ढहाया गया। इस दौरान तहसीलदार से दुकानदार दुर्गेश, विजय, पप्पू, बाबा आदि ने कड़ी आपत्ति जताई।

दुकानदारों ने खुनुवां चौकी पहुंचकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम प्रशासन उनके साथ ज्यादती कर रहा है। होटल मालिक रामकृष्ण व कास्मेटिक के दुकानदार उस्मान अली ने कहा कि प्रशासन ने उनकी निजी जमीन में बनी दुकान को गिरवा दिया। इसमें भारी नुकसान हुआ। तहसीलदार ने कहा कि खुनुवां कस्बा में पीडब्ल्यूडी सड़क के दोंनो ओर अवैध कब्जा को खाली करवाया गया है। इससे पूर्व अवैध कब्जा हटाने के लिए लोगों को नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


बेघर हुए कई लोग
शोहरतगढ़। पीडब्लूडी की जमीन पर झोपड़ी बनाकर जीवनयापन कर रहे गरीब लोग खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को विवश हो गए। प्रशासन की ओर से टेंपो स्टैंड के पास बनी छह से अधिक झोपड़ियों को भी हटवा दिया। सीता, राजमती, मालती ने कहा कि हम गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है। रोज मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण किसी तरह से कर रहे थे। ऐसे में प्रशासन ने हम लोगों के आशियाने को उजाड़ कर खुले आसमान के नीचे ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें