फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे 900 मरीज, बैठने की जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बाढ़ के बाद बीमारी से स्थिति भयावह होती जा रही है। बुखार, जुकाम, खांसी, सिरदर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भीड़ के चलते ओपीडी में बैठने की जगह तक नहीं मिल रही है। परिजन मरीजों को फर्श पर लेटाकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं, जो उनके लिए और भी नुकसान देह साबित हो रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को नौ सौ से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

शोहतरगढ़ से आठ माह की बच्ची का इलाज कराने आई मजीदा ने बच्चे को फर्श पर गमछा बिछाकर लेटा दिया था। उनका कहना था कि पिछले एक सप्ताह से बच्ची को बुखार आ रहा है, वहां दवा कराई पर ठीक नहीं हुआ। यहां पहुंची तो बड़ी भीड़ थी और पर्ची नीचे दब गया है। बैठने की व्यवस्था न होने के कारण बच्ची को जमीन पर लेटाना पड़ा। कोडऱ गांव निवासी किसलावति, झंगापार महदेवा निवासी मनबोध, रमवापुर गांव निवासी प्रवेश कुमार आदि का कहना था कि बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद गांव के अधिकांश लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीण अस्पतालों में इलाज का कोई फायदा नहीं हो रहा है। ऐसे में दुश्वारियां झेलते हुए जिला अस्पताल पहुंचे कि यहां अच्छे से उपचार हो जाएगा, लेकिन यहां की स्थिति और गड़बड़ है। एक तो बीमार हैं, ऊपर से खड़े रहना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को नौ सौ से अधिक लोगों ने ओपीडी में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और दवाएं ली। वहीं, इमरजेंसी में मरीजों की संख्या में कुछ कमी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें