फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरटीपीसीआर जांच में नहीं होगी देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में होगी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

जिले के जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा लैब
गोरखपुर, लखनऊ भेजा जाता है मरीजों का सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में देरी नहीं होगी। जल्द ही आसानी से रिपोर्ट में मिल जाएगी, क्योंकि जिले में आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब बनाए जाने पर सहमति बनी है। स्वास्थ्य विभाग ने लैब शुरू करने की कोशिश तेज कर दी है।
कोरोना संक्रमण मेें एंटीजन जांच की जाती है तो रिपोर्ट में 10 मिनट के भीतर मिल जाती है। आरटीपीसीआर जांच लैब में होती है। इसकी रिपोर्ट पर लोग ज्यादा भरोसा करते हैं। कोरोना काल में जिले से सैंपल वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा जाता है मगर जांच सैंपल का बोझ बढ़ा तो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ने भी हाथ खड़े कर लिए। इस कारण आरटीपीसीआर रिपोर्ट में मिलने चार दिन से 10 दिन तक समय बीत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों में लैब शुरू होने की संभावना
जिले में आरटीपीसीआर की जांच के लिए लैब खोले जाने पर कागजी कार्रवाई चल रही है। जल्द ही लैब को बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 15 दिनों में टेस्टिंग के साथ ही लैब शुरू हो जाएगी। लैब जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाने का निर्णय विभाग ने लिया है। माना जा रहा है कि इस जांच के शुरू होने से हमेशा के लिए समस्या दूर हो जाएगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब बनाने संबंधित प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि 15 दिन में लैब शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें