मिश्रौलिया। क्षेत्र के गोनरा में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक पिकअप की जांच की। इसमें 60 बोरी डीएपी पाया गया। जांच में खाद से संबंधित कागजात तो मिले, लेकिन दुकानदार से बात करने पर वह पंजीकृत नहीं मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस गश्त के दौरान कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गोनरा की ओर जा रहे एक पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में एक नामी ब्रांड की 60 बोरी अनुदानित डीएपी बरामद हुई।