फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5648 ने छोड़ी दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ शिवपति इंटर कॉलेज से पीईटी देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
5648 ने छोड़ी दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को दो पालियों में हुई। दोनों पाली में 5648 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई थी। कड़ी सुरक्षा और चेकिंग करके गेट से अंदर भेजा गया। बेल्ट सहित अन्य वस्तुओं को बाहर रखवा दिया गया था। परीक्षा के दौरान सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लेता रहा।
जिले में सुबह 10 बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। इसमें बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार शामिल है। मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में परीक्षा हुई। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, सदरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

साढ़े आठ बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। विद्यालय के गेट पर चेकिंग करके परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र का मिलान करके बैठने दिया गया। परीक्षा के दौरान सचल दस्ता निरीक्षण करके परीक्षा का जायजा लिया। प्रथम पाली में 7632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2908 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे हुई। इसमें 7632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2740 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का बवाल न हो इसके ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। 5648 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें