सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया। इससे ब्लड बैंक में रक्त ग्रुप की संख्या बढ़ गई। शिविर में नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रवि अग्रवाल ने कहा कि खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के से ही पूरा किया जा सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं। यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत को भी सही करता है। मुकेश पोद्दार, तु्षार अग्रवाल, शिवरत्न, वकील खान, मंटू जयसवाल, आदित्य गुप्ता, विक्रांत सिंह, आशीष, राजेश त्रिपाठी आदि ने रक्तदान किया। इस दौरान डाॅ. आरके वर्मा, एए खान, पंकज पांडेय, शंभू नाथ त्रिपाठी, आदि लोग मौजूद रहे।