सिद्धार्थनगर। बौद्ध स्थली कपिलवस्तु में स्थित विपश्यना पार्क का सीएसआर मद के 32.06 लाख रुपये से विकास होगा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम पवन अग्रवाल की मौजूदगी में पेट्रोनेट के प्रतिनिधि के तौर पर मैनेजर दीपांजन और जिला सिविल सोशल रिस्पांशिबिलिटी एशोशिएशन की ओर से सीडीओ जयेंद्र कुमार के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। पेट्रानेट द्वारा पार्क का निर्माण पूर्ण होने के बाद रखरखाव एवं संचालन के लिए भी अलग से वित्त की व्यवस्था की जायेगी। डीएम ने कहा कि पार्क के विकसित होने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव, अपर सॉख्यिकीय अधिकारी वीरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, राजन पाल उपस्थित रहें। संवाद