फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित नदियो के जलस्तर का तैयार करें रिपोर्ट

Fri, 10 Aug 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
मंडलायुक्त बस्ती डॉ. अलका टंडन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा और बाढ़ से बचाव की तैयारियों का हाल जाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त बस्ती डॉ. अलका टंडन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा और बाढ़ से बचने की तैयारियों का हाल जाना। इस संबंध में अफसरों को जरूरी हिदायत देते हुए नदियों के जलस्तर की नियमित रिपोर्ट बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त को संभावित बाढ़ की आशंका की तैयारियों कीा जानकारी देते हुए डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों में पर्याप्त नाव उपलब्ध हैं। जिले की सभी नदियों के जलस्तर की रिपोर्ट प्रतिदिन कंट्रोल रूम को प्राप्त होती है। मॉडल बाढ़ शरणालय तैयार कराए गए हैं। कुल 16400 बाढ़ राहत पैकेट तैयार कराकर विकास खंडों पर भेज दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम से भी संपर्क किया गया है। सिंचाई निर्माण खंड द्वारा बंधों को मिट्टी से भर दिया गया है।

इसमें 13 संवेदनशील थे। ड्रेनेज खंड के कुल 49 बंधों की मरम्मत कराई। सीएमओ के पास पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती को जानकारी दी गई है कि हर ब्लॉक में से पांच ग्राम पंचायतो में फागिंग मशीन की तैयारी की गई है। पशुओं के रहने के लिए उंचे स्थान का चयन कर लिया गया है। इसके अलावा पशुओं को बाढ़ के दौरान भूसा दिए जाने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा व्यवस्था कर ली गई है। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों के साथ राजस्व ग्राम गंगवल में जाकर ग्राम वासियों से कुशल क्षेम की जानकारी ली गई। आयुक्त द्वारा अपील की गई कि बाढ़ आ जाने पर सभी लोग ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित हो जाएंगे। इस दौरान डीआईजी राकेश शंकर ने बाढ़ बचाव के बारे में संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया गया। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, डीएफओ वीके मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह समस्त एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें