फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फार्मासिस्ट समेत तीन निलंबित

Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बेंवा सीएचसी का निरीक्षण करतीं सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. हेकाली जीमोमी ने शुक्रवार को सीएचसी बेंवा का निरीक्षण कर लेबर रूम, ओपीडी कक्ष, दवा स्टोर, कोल्ड चेन की व्यवस्था, ईटीसी आदि के बारे में गहनता से पूछताछ की। तिमारदारोें से बातकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर न होने समेत अपने कर्तव्य व दायित्व के प्रति लापरवाही पर चीफ फार्मासिस्ट डीपी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट पीसी अग्रहरि सहित और डाट्स के एसटीएस(सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) सुखदेव को निलंबित करने का निर्र्देश दिया। जानकारी पर पता चला कि यहां बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इस पर उन्होंने सीएमओ को चिकित्सक तैनात करने का निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव के निरीक्षण में उपलब्ध साधन, संसाधन के उपयोग करने के साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर संतुष्ट दिखीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में स्थापित होने वाले मिनी पीआईसीयू को लेकर अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी और संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी व अधीक्षकों उपस्थिति रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें