सिद्धार्थनगर। विद्यालय जाने के लिए घर में रखे बैग को निकालने गए बालक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला जोगिया कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव का है। गांव निवासी रंजीत (10) पुत्र बुद्धिलाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था।
गुरुवार को वह विद्यालय जाने के लिए घर में सीढ़ी के पास बालू पर रखे बैग को लेने गया था, तभी उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां लगभग आधा घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। रंजीत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।