घारी में बंधीं पांच भैंसें खोल ले गए चोर
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जम्हिरिया गांव की घटना
पशु पालक ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जम्हिरिया गांव में बुधवार रात चोर एक पशु पालक की घारी में बंधी पांच भैंस खोल ले गए। पशु पालक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के जम्हिरिया गांव निवासी सभापति यादव गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे हैं। रोज की तरह बुधवार की शाम को भैंस को खिलाने के बाद घारी में बांध कर सो गए और भोर में उठकर घारी में गए तो देखे कि घारी में बंधी पांच भैंसें और एक उसका बच्चा गायब था। यह देखकर वह शोर करने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी चौकीदार रामरेखा यादव ने शोहरतगढ़ थाने पर दी है। वहीं, इसी जम्हिरिया गांव के टोला पछुड़िहवा पर मुरली यादव के घर मंगलवार रात चोर ताला तोड़कर घर में रखी पांच हजार नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। दोनों लोगों ने मामले की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भैंस चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस को भेजा गया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।