संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ओटीएस योजना के तहत सरचार्ज, छूट का लाभ लेने के लिए शुक्रवार को डुमरियागंज डिवीजन क्षेत्र में 450 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 400 विद्युत उपभोक्ताओं ने 45 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया। 60 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया।
डुमरियागंज डिवीजन कार्यालय बैदोलागढ़ और उपकेंद्रों सहित क्षेत्र में 14 स्थानों पर विद्युत समाधान ओटीएस को लेकर शिविर आयोजित किया गया। जहां पूरे दिन उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के विद्युत उप खंड कार्यालय बैदोलागढ़, डिवीजन कार्यालय डुमरियागंज, इटवा, तिलगडिया, मोतीगंज, खानतारा, वासा दरगाह, लटिया, शाहपुर, धोबहा, सिकाहरा, खरकटटी सहित 14 स्थानों पर ओटीएस योजना को लेकर पंजीकरण शिविर लगाया गया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी, एसडीओ बब्लू कुमार चौधरी, एसडीओ इटवा सुनील कुमार, मो. आरिफ खान, सुनील कुमार, राजकुमार, शुंशात, संजय, कादिर, मैनुद्दीन मौजूद रहे।ो