जांच में मिले 450 दिव्यांग, मिला प्रमाण पत्र
इटवा स्थित बीआरसी परिसर में आयोजित हुआ कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। दिव्यांगजनों के लिए बुधवार को बीआरसी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में 450 बच्चे दिव्यांग पाए गए। उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
एलिम्को कानपुर की मदद से आयोजित परीक्षण कैंप में दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया गया। कैंप में खुनियांव, भनवापुर, इटवा, डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। समेकित शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ विशेषज्ञ राकेश पांडेय ने बताया कि यह आयोजन दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पूरे यूपी में आयोजित किया जाता है। जनपद में भी इटवा और मिठवल में इसके लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रीकांत सिंह, नीरज वर्मा, गोपाल मिश्र, पंकज त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, केशरीनंदन, संतोष कुमार, सूर्यप्रकाश यादव मौजूद रहे।