फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 436 बच्चों का टीकाकरण, 184 गर्भवतियों की जांची गई सेहत

Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम ने 436 बच्चों का टीकाकरण किया। 184 गर्भवतियों की जांच की गई।
विज्ञापन

सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम चौखड़ा, भड़रिया व खम्हरिया पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया।
अधीक्षक ने ग्राम चौखड़ा में अपडेटेड ड्यू लिस्ट, लोजिस्टिक तथा सभी रजिस्टर को चेक करने के बाद गांव में टीकाकरण से इंकार अल्तमश ( तीन माह ) तथा शाहबाज ( चार माह ) पुत्र अरबाज के घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए टीकाकरण करवाया।
पर्यवेक्षक ध्रुव चंद तथा बीएमसी सूर्य देव सिंह ने एएनएम व आशा बहू से कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वैक्सीन का लाभ न लेने वाले परिवार के घर जाकर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान निधि रैकवार, साधना सिंह, सोनिया वर्मा, रुक्मिणी, मालती, गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें