सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कई गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। मौके से 43 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। आबकारी निरीक्षकों की टीम और मिश्रौलिया ने संयुक्त रूप से ओदनवाताल, मंझरिया झकैया, सोनौली नानकार, अलीगढ़वा, रामनगर आदि में दबिश दी।
दबिश के दौरान तलाशी में लगभग 43 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई व लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में तीन मुकदमा दर्ज हुआ है। थूम्हुवा बुजुर्ग एक महिला को को 15 शीशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया। संवाद