संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्टेट और नेशनल हाईवे की सड़क तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। जर्जर और बदहाल सड़कों के अलावा उन सड़कों को पक्का किया जाएगा जो अभी तक कच्ची हैं। इससे लोगों को आने- जाने में सहूलियत मिलेगी।
400 करोड़ से अधिक से 427 सड़कों का निर्माण कार्य होना है। इसमें शासन में प्रस्ताव जाने के बाद स्वीकृति की प्रक्रिया हुई है। जैसे- जैसे धान आएगा निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
नया वित्तीय वर्ष शुरु हुआ है, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही बजट मिल जाएगा और सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।। इन सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। लोगों को यात्रा करने में होने वाली कठिनाई से मुक्ति मिलेगी। आवागमन को सुगम बनाने के लिए स्टेट और नेशनल हाईवे को बेहतर बनाया जा रहा है।
इन सड़कों के बेहतर होने के साथ- साथ सरकार ने कई योजनाएं चलाकर चौराहों और कस्बों से जुड़ने वाली सड़कों को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे कनेक्टिविटी अच्छी हो जाए। इसमें कई साल से जर्जर पड़ी सड़कों के निर्माण के साथको बनवाया जा रहा है, जिन कभी ध्यान ही नहीं गया। जबकि, इन मार्गों पर बड़ी संख्या में लोगों का नियमित आवागमन होता है। सड़क के जर्जर हाेने के कारण लोगों को आने- जाने में कठिनाई हो रही है। शासन की ओर से ऐसी सड़कों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी, जो बदहाल हैं। उन पर आवागमन अधिक है और मुख्य मार्ग को जोड़ते हैं। विभाग की ओर से 427 सड़क, जिसकी लंबाई 496 किलोमीटर है।
रिपोर्ट भेजे जाने के बाद बनाने के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया हुई है। 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन सड़कों का निर्माण होना है। नए वित्तीय वर्ष में जल्द ही बजट आवंटित होने के साथ टेंडर और निर्माण शुरु हो जाएगा। माना जा रहा है कि सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। हर गांव मुख्य मार्ग की टच में आ जाएगा, जिससे रात हो या दिन लोग आसानी से सफर कर सकेंगे।