तीन दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। लोटन कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को हुई। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कानपुर, नेपाल आदि के पहलवानों ने भाग लिया।
पहले दिन नेपाल काठमांडू के बसंत थापा ने राजस्थान के हलचल पहलवान को हराया। इसके बाद हरियाण के मोहम्मद परवेज ने पानीपत के परवीन को चित किया। काठमांडू नेपाल के देवा पहलवान ने पीलीभीत के भूरा पहलवान को आसमान दिखाया। दुर्गेश पहलवान ककरही सिद्धार्थनगर व मेरठ के पहलवान दीपक के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। पारस थापा नेपाल काठमांडू व राधाकिशन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें पारस थापा ने राधाकिशन को हराया। समाजसेवी श्रवण कुमार उर्फ नप्पू बाबा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर 2500 रुपये का इनाम भी दिया। उद्घाटन समारोह में सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक शिवशंकर पांडेय, अजय सिंह, गादर नेता, विवेक मोदनवाल, प्रेमचंद मोदनवाल, उपेंद्र कुमार सिंह, हजारी पहलवान, अवधराम सहानी, लालबहादुर प्रजापति, बालगोविंद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।