फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरदहिया में नहीं थमा डायरिया का प्रकोप

Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के गांव गरदहिया में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक माह में यहां पर डायरिया से आठ मरीजों की मौत हो जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं दिख रहा है क्योंकि गांव में फिर दस नए रोगी उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


सोमवार को गांव गरदहिया में दस लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। दो दिन के भीतर गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित 10 नए मरीज पाए गए जिनमें संतोष, मुनीता, पूनम, प्रिंस, अनस, सुमन, बब्लू, मोहम्मद इब्राहिम, आयुष, मो. बशीर शामिल हैं। जिनका उपचार निजी चिकित्सालय व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

इस संबंध में सीएचसी बेंवा के चिकित्साधीक्षक डॉ. बीएन चतुर्वेदी ने बताया कि गरदहिया में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है। दवाओं का वितरण किया गया है। नए मरीजों के पाए जाने की सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो गांव में टीम भेज कर उनका इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें