फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को चुनाव की जीत का दे गए मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 53
विज्ञापन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिले में कई स्थानों पर भव्य स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में प्रथम आगमन में कार्यकर्ताओं ने जिले में कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो के संदेश के संदेश से अवगत कराया और जीत का मंत्र बताया।
मुख्यालय के एक होटल में सोमवार को हुए बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आरएस. कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की नीतियों के साथ ही मुखिया बहन मायावती के शासनकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज कर दें। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। घनश्याम चंद्र खरवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आफताब आलम, दिनेश चन्द्र गौतम, चन्द्रेशखर, कल्पनाथ बाबू, सुधीर कुशवाहा, शमीम, गुलाम नबी, सुरेश गौतम, भगवान दास, केके गौतम, राम मिलन भारती, पीआर आजाद, राजेन्द्र प्रसाद, सैय्यदा खातून, अरशद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष का इटवा पहुंचने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कबूतर उड़ाकर भाई चारे व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर हाजी अरशद खुर्शीद, ज्वाला प्रसाद राजभर, रामयज्ञ गौतम, अंगद गौतम, सिराज अहमद, पेशकार पासवान , हाजी असलम खुर्शीद, राकेश, जुबेर अहमद, इजहार अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, डॉ. अंसारी के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी आफताब आलम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभासद नियाज शाह ,मनोज गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि अफसर अंसारी, अल्ताफ हुसैन, अजगर नेता, परवेज अख्तर, मासूम, अज्जुभाई, शहंशाह शाह, फैजान अहमद, जफर अहमद, कलाम मिस्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें