सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक की ओर से कई जिलों में तैनात अधिकारियों व कर्मियों की सेवा समाप्त किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मियों ने काम छोड़कर महाप्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। तय हुआ कि जब तक बहाली नहीं होगी कार्य विरोध जारी रहेगा।
बुधवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जिला इकाई के बैनर तले जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए। ये लोग कई जिलों में डीपीएम, डीएएम व बीपीएम की सेवाएं अकारण समाप्त किए जाने से नाराज थे। जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय व जिला मंत्री दिनेश मिश्रा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बर्खास्त साथियों की बहाली होने तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। आगे का आंदोलन की शीर्ष नेतृत्व के निर्णय होगा। इस दौरान राजेश शर्मा, मान बहादुर, राजेश मिश्रा, समीर सिंह, डा. अनूप यादव, सुशील कुमार, संदीप पाठक, रवि चौधरी, कृष्ण मोहन पांडेय, विजय शंकर त्रिपाठी, रमाकांत, चन्द्रशेखर, विरेन्द्र मौर्य, प्रवीन त्रिपाठी, रवि पाठक, सुनील शर्मा, राज कुुमार यादव, ओम प्रकाश द्विवेदी, राधेश्याम आदि की उपस्थिति रही।