फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदाल से हमला कर किशोर की हत्या

Sun, 15 Apr 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
murder - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
इटवा/मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर टोला जंगेडिहवा में रविवार की देर शाम कुदाल से हमला कर किशोर की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। काफी देर बाद दरवाजे से खून बाहर निकलता देख लोगों को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से ही हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


टेऊंवा ग्रांट ग्राम पंचायत के मोहम्मदनगर टोला जंगेडिहवा निवासी केवला देवी के पति संवारे की मृत्यु कई वर्षों पहले हो चुकी है। वह अपने पुत्र मनोज (15) के साथ घर में रहती है। रविवार को दोपहर वह मजदूरी के लिए कहीं गई हुई थी। घर में पुत्र मनोज ही अकेला था। शाम करीब साढ़े सात बजे घर के पास से लोग गुजरे तो बाहर खून गिरा देख अंदर पहुंचे तो वहां मनोज मृत हाल में पड़ा था। उसके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पास में ही कुदाल भी पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व हत्या में प्रयुक्त कुदाल को कब्जे में ले लिया। एसओ सौदागर राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें