फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला युवक जेल गया

Sun, 15 Apr 2018 11:37 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को अपने घर में कैद कर 24 दिन तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुनील को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 18 मार्च की रात करीब आठ बजे शौच के लिए बाहर गई हुई थी। उसी समय उसी गांव के एक युवक ने उसे पकड़ कर अपने घर ले गया। और 24 दिनों तक उसे घर में कैद कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बेटी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे परिजनों को जब युवक के घर बेटी को कैद किए जाने की भनक लगी तो इसकी सूचना डॉयल 100 नंबर पर दिए। 11 अप्रैल को पुलिस युवक के घर पहुंच कर घर में कैद किशोरी को बाहर निकलवाई। 12 अप्रैल को किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। देर रात पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह आरोपी युवक सुनील को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। जिसे न्यायालय में भेज दिया गया है। घटना में सहयोग करने वाली आरोपी युवक की बहन की भी तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें