सिद्धार्थनगर स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी समेत 41 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
जिले में अब तक 880 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 528 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 340 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक जिले में 12 लोगों की कोरोना से जान गई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के शिवरा में दो, भनवापुर के महतिनिया बुजुर्ग दो, फत्तेपुर और बिस्कोहर में एक-एक, बर्डपुर के बर्डपुर बाजार दो, मोहाना एक, डुमरियागंज के महुआर में दो, इटवा के बौरिहा में एक, लोटन मरवटिया में एक, नेतवर और पटखौली में दो-दो, मिठवल आजाद नगर दो, नौगढ़ के थरौली में चार, विकास भवन में दो, जिला अस्पताल कालोनी में तीन, पुलिस लाइंस दो, जवाहरनगर एक, नौगढ़ पांच, शोहरतगढ़ के नीबीदोहनी दो, उसका बाजार के केवटलिया में एक, खेसरहा थाने में एक और एकडेगवा गांव में एक व्यक्ति का सैंपल गया।
सोमवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 41 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैै।