फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक समेत चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

फोटो- 72
सीएमओ ने सीएचसी खेसरहा का किया औचक निरीक्षण
तमाम अहम बिंदुओं पर खामियां मिलने पर लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा की व्यवस्था संबंधी हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में एक चिकित्सक को छोड़कर अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर पाए गए। अनुपस्थित सभी से जवाब-तलब किया है। भविष्य में गैरहाजिर पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डॉ. एके मिश्र उपस्थित थे। जबकि दोपहर 12.30 बजे डॉ. एएस खां पहुंचे। इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. एचएम पांडेय, बीपीएम अमर नाथ गुप्ता, एलटी आलोक कुमार, परामर्शदाता पूजा शुक्ला का हस्ताक्षर नहीं पाया गया। लिहाजा सीएमओ ने गैरहाजिर मानते हुए सभी से जवाब-तलब किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि भविष्य में गैरहाजिर होने का सिलसिला बंद न हुआ तो दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अस्पताल में गंदगी पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जिलाधिकारी के निरीक्षण बाद भी स्थिति में बेहतर सुधार न होने के साथ ही उपस्थिति को लेकर चिकित्सक व कर्मी गंभीर नहीं है। यह स्थिति कतई ठीक नहीं है। समय से उपस्थिति के साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज के साथ बाहर की दवा कदापि न लिखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें