फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में पलटी बस, 27 भारतीय जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

नेपाल में बेकाबू बस पलटी, 27 भारतीय घायल
मुक्ति नाथ यात्रा के लिए जा रहे थे सभी मुसाफिर, तनहू जिले में हुआ हादसा
घायल लोगों को तनहू जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के तनहू जिले के कालमाबारी में सोमवार की सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 27 भारतीय नागरिक घायल हो गए। सभी का तनहू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में सभी जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं जो मुक्तिनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

नेपाल के तनहू जिले के व्यास नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 कालमाबारी में सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। बस में सवार 27 भारतीय नागरिक जख्मी हो गए। मामले के बाद नेपाल पुलिस के जवान बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को इलाज के लिए तनहू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि 12 लोगों की हालत को गंभीर देख पोखरा के मणिपाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक बस जिले की ही बताई जा रही है। सभी सवार भारतीय मूल के नागरिक हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक सभी यात्री मुक्ति नाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें