फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुंभ मेले में डिपो से जाएंगी 38 बसें, अन्य रूटों पर बढ़ेगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
-खजनी से 15, तो जिला मुख्यालय से चलाई जाएंगी 20 बसें
विज्ञापन

-रोडवेज डिपो में मौजूद हैं 46 बसें, पांच और आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज में मौजूद 46 बसों में से 38 बसों का संचालन कुंभ मेले के लिए किया जाएगा। इससे जिले से अन्य रूटों पर जाने वाली बसों की संख्या कम होगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सभी बस जनवरी के प्रथम सप्ताह से संचालित होंगी।
रोडवेज डिपो से 18 बसों को कुंभ मेले में प्रयागराज के लिए खजनी से, तीन बसों का संचालन पनियरा से व 20 बसों का संचालन जिला मुख्यालय से प्रयागराज के लिए किया जाएगा। जिले में मौजूद 46 बसों में से 11 बसों का संचालन गोरखपुर रूट पर, 10 बसों का संचालन लखनऊ रूट पर, तीन बसों का संचालन कानपुर रूट पर, प्रयागराज रूट पर दो बसों का संचालन व बस्ती सहित लोकल रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाता हैं, लेकिन उनमें से 38 बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर होने से कई रूटों पर बसों का संचालन ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को भटकना पड़ेगा, जबकि अभी भी जिले के कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं होता हैं। ऐसे में बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोरखपुर व लखनऊ की यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि बसों की संख्या कम होने से मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जबकि कई यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज डिपो से 38 बसों को प्रयागराज चलाने के लिए निर्देश मिला है। जनवरी के प्रथम सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पांच नई बस मिलने की भी उम्मीद है।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें