शोहरतगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 731 परीक्षार्थियों में से 352 अनुपस्थित रहे। शिवपति इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शोहरतगढ़ और बढ़नी ब्लॉक के 379 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा ओएमआर आधारित रही। परीक्षार्थियों ने 150 प्रश्नों के उत्तर काले और नीले पेन से संबंधित गोलों को भरकर दिए।
विज्ञापन
परीक्षा संचालक संदीप मलिक और दिनेश त्रिपाठी ने कक्षों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव और सहायक प्रधानाचार्य रामविलास यादव ने बताया कि सभी कक्षों की निगरानी सीसी कैमरों से की गई। प्रवेश से पहले गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी और प्रवेशपत्र की जांच की गई। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा, पाठ्य-पुस्तक, भोजन, कपड़े और आवास की सुविधा दी जाती है।