पकड़ी बाजार। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 63 लोगों ने फाॅर्म-6 भरा, जबकि दो मतदाताओं ने संशोधन के लिए फाॅर्म-8 जमा किया। प्राथमिक विद्यालय जम्हिरिया के बूथ संख्या 994 पर पांच और बूथ संख्या 993 पर 10 लोगों ने फाॅर्म-6 भरा। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के बूथ संख्या 287 पर 35 और बूथ संख्या 288 पर आठ लोगों ने आवेदन किया। वहीं, सिरसिया मिश्र के बूथ संख्या 29 पर पांच लोगों ने फाॅर्म-6 जमा किया। बूथ संख्या 287 पर ही दो लोगों ने फाॅर्म-8 भरकर संशोधन के लिए आवेदन किया। इस दौरान लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई।