फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विदेश भेजने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व हवाई टिकट देने का मामला सामने आया है। धनघटा थाने में दी गई तहरीर में 3.20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कुशीनगर के थाना विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम बांसगांव निवासी व्यास यादव पुत्र राजेंद्र यादव, अमलेश यादव पुल राजेंद्र यादव, सिकंदर प्रसाद चौधरी पुत्र राम दयाल प्रसाद तथा कुशीनगर के ही थाना सेवरही अंतर्गत ग्राम गौरी सिसवनिया निवासी परमानंद यादव पुत्र रामअधार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा निवासी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर हम लोगों से 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्हें फर्जी वीजा व हवाई टिकट दिया गया। जानकारी होने पर जब सच्चाई सामने आई तो पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन पैसा लौटने की जगह आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है।
तहरीर में व्यास यादव व अमलेश यादव से ऑनलाइन एक लाख 70 हजार रुपये, सिकंदर प्रसाद चौधरी से 10 हजार रुपये, परमानंद यादव से 30 हजार ऑनलाइन व 30 हजार रुपये नकद लेने का बताया गया है। सभी लोगों से 3.20 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ अभयनाथ मिश्र ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि मामला सत्य पाया गया तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें