फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मियों समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पुलिस कर्मियों समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किए गए भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2363 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में दो पुलिस कर्मियों समेत 32 कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 2363 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1933 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 408 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 22 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक नौ मरीज मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में मिले। मिठवल ब्लॉक के देवरिया गांव में छह, तिलौली दो और प्रतापनगर में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के पुलिस लाइंस और बचड़ा-बचड़ी गांव में दो-दो संक्रमित मिले और जिला अस्पताल, खजुरिया, भीमापार, दिरई में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक के गोल्हौरा, भनवापुर के देनघर, बर्डपुर के मगहरिया, खेसरहा के वनकेंवा, उसका के सनई लंगड़ी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज के तिलगडिय़ा गांव में तीन, वरहेवन गांव में एक संक्रमित मिला। लोटन के फुलवरिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के गड़ाकुल और रमवापुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 32 संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर आर संतकबीरनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को सिद्धार्थनगर में 32 और संतकबीरनगर में 26 कोविड-19 के मरीज पाए गए। दोनों जिलों में अब तक 000000 कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें