फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 732 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस कर्मियों में समेत 32 लोगों बृहस्पतिवार कोरोना संक्रमित पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 732 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 435 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 285 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से 12 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बढ़नी कस्बे में दो, दधुअल में एक, डुमरियागंज में एक, जोगिया ब्लॉक के देवरा बाजार में एक, खेसरहा ब्लॉक के भेदुहा मेें 14, मिठवल के चितौना में एक, पुलिस लाइंस में दो, राहुलनगर एक, थरौली एक, गांधीनगर तेतरी बाजार एक, शोहरतगढ़ ब्लॉक नहारी में एक, शोहरतगढ़ थाने दो, शोहरतगढ़ कस्बे में चार लोगों का सैंपल इसलिए भेजा गया था। संदेह था कि वह लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें