फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 मामले पहुंचे, तीन का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 32 मामले पहुंचे, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम रामशंकर ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित मामलों को तत्काल निपटाया जाए।
वहीं एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें