फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाने पहुंची सास तो दामाद ने जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे की महिला मारपीट की शिकायत पर शनिवार देर शाम को थाने पहुंची तो दामाद ने पुलिस के सामने ही उसे ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि सास को देखते ही दामाद बौखलाहट में आ गया और पुलिस के सामने ही सास से भिड़ गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि थाने में थप्पड़ जड़ने की बात से पुलिस इंकार कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के जुआफर गांव निवासी शाहजहां खातून वर्तमान में खुखुंदू कस्बे में रहती है। उनके और दामाद के बीच भूमि का विवाद चल रहा है। आरोप है कि दामाद ने इसी खुन्नस में उन्हें शनिवार की सुबह बाल पकड़कर घसीट घसीट कर मारा-पीटा था और उल्टे इसकी शिकायत जाकर पुलिस से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें