फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11 केंद्रों पर 3,189 छात्रों ने दी परीक्षा, 44 प्रतिशत रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
शहर के सटे जय किसान इंटर कॉलेज में नवोदय चयन परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
-जिले के 11 सेंटरों पर 3189 छात्राें ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

-5,653 छात्राें ने किया था आवेदन, 2,464 ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में शनिवार को 11 सेंटरों पर 3,189 छात्र-छात्राओं ने कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा दी। जबकि 2,464 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य टीम मौजूद रही। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
परीक्षा 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा की शुरुआत से पहले केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों ने छात्रों की सघन तलाशी ली। उसके बाद उन्हें कक्ष में प्रवेश मिला। छात्रों ने बताया कि बहुत कठिन प्रश्न नहीं आए था। पाठ्यक्रम से ही प्रश्न होने के कारण छात्रों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। छात्रों की उपस्थिति कम रही। जिले के 11 सेंटरों पर 5,653 छात्रों ने प्रवेश फार्म भरा था, 3189 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 2,464 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

-
बोले छात्र
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर मेहनत से तैयारी की थी। परीक्षा में 80 सवाल पूछे गए थे, जिसका जवाब अच्छे से लिखकर दिया है। अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुकूल आ जाने से बहुत अच्छा लगा।
मयंक कुमार, छात्र
-
परीक्षा में आये 80 प्रश्नों में से 70 का जवाब सही लिखा है। परीक्षा को लेकर पहले मन में थोड़ा भय था, लेकिन परीक्षा कक्ष के अन्दर जाने और वहां पर मिले प्रश्न पत्र में अनुकूल सवाल आने से सारा तनाव दूर हो गया।
विज्ञापन

काव्या पटेल, छात्रा

लोटन। कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर काॅलेज लोटन बाजार में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पर्यवेक्षक बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता के निगरानी में शनिवार को सम्पन्न हुआ। केंद्र पर 254 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। 166 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और 88 परीक्षार्थीं ने परीक्षा छोड़ दिया। केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य नंद कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व तमाम कक्ष निरीक्षक मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें