फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर का नेटवर्क बाधित

विज्ञापन
network fail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर का नेटवर्क बाधित होने से यहां चार दिनों काम काज ठप है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इससे प्रतिदिन करीब 20 लाख का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है॥। विभागीय जानकारों के अनुसार, डाकघर में प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग विविध कार्यों के लिए आते हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर तेतरी बाजार में सात जनवरी से नेटवर्क बाधित होने के कारण कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक ओर विभागीय लेनदेन प्रभावित हो रहा है, दूसरी ओर पंजीकृत डाक समेत विविध कार्यों के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। नेटवर्क बाधित होने के कारण कर्मचारी समय काटने को विवश हैं। उन्हें सिर्फ ग्राहकों को दिक्कतों से संबंधित जानकारी देने में उनका अधिकांश समय व्यतीत हो रहा है। पोस्ट मास्टर कर्मराज चौधरी ने बताया कि समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उम्मीद है नेटवर्क की समस्या दूर कर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें