फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ, दस यूथ तैनात करेगा अपना दल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 54
विज्ञापन


हर बूथ पर दस यूथ तैनात करेगा अपना दल

जिला कार्यकारिणी की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर
कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अपना दल एस जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को गतिशील बनाने के साथ ही बूथों पर मजबूती के लिए हर बूथ पर 10 यूथ तैनात करने की रणनीति पर सहमति जताई गई। इसके लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित अपना दल एस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच हेमंत कुमार चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जिले में संगठन की गतिशीलता काफी बढ़ी है लेकिन इससे अधिक बढ़ाने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों की मजबूती जरूरी है। इसके लिए दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया। इस दिशा में प्रमुुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर शोहरतगढ़ से विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ होता है। इसके जरिए ही सांसद व विधायक बनते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को लेकर वह सदैव कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में धनेश कुमार वर्मा, अनिल चौधरी, शेष मणि प्रजापति, शोभनाथ चौधरी, राम कुमार, महेंद्र भारती, अमर सिंह नन्हें, विनय, अंजली चौधरी, उषा चौधरी, रोशन श्रीवास्तव, आदर्श चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें